महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता में मुकदमा दर्ज
रामपुर, जून 26 -- नरपतनगर में फायरिंग प्रकरण में नामजद स्वार विधायक के पूर्व प्रतिनिधि वसीम अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब महिला मुख्य आरक्षी की तहरीर पर उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता करने और सरकारी मोबाइल क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 19 जून को इवेंट नंबर 15798 के माध्यम से गोली मारने की धमकी दिए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर महिला मुख्य आरक्षी सोनी गंगवार पुलिस टीम के साथ नरपतनगर पहुंचीं। वहां शिकायतकर्ता रईस अहमद ने बताया कि विपक्षी वसीम अहमद ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही थी, तभी आरोप है कि वसीम अहमद बिना नंबर की थार गाड़ी से मौके पर पहुंच गया。 यह भी पढ़ें- पूर्व एमएलसी के बेटे ने कारोबारी पर झोंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.