हापुड़, मार्च 9 -- महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने सोमवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में महिलाओं की शिकायतों को सुना और संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद वह महिला थाना पहुंची और वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बैठी फरियादी महिलाओं से समस्याओं को लेकर चर्चा की।हिमानी अग्रवाल ने कहा कि महिला थाने में साफ-सफाई और रजिस्टर की जांच की। जिसमें पूरी तरह से व्यवस्था अच्छी थी। इसके बाद मिशन शक्ति से संबंधित महिलाओं की शिकायतों को बारे में विस्तार से जानकारी की। महिला पुलिसकर्मी ने रजिस्टर दिखाया और सभी शिकायतों का निस्तारण किया हुआ था। 250 शिकायतों में सभी का निस्तारण करना अपने आप में एक बड़ी बात होती है। महिला पुलिसकर्मी परिवार के साथ ड्यूटी का फर्ज अदा करती हैं। जिससे पीड़िताओं को समय से न्याय मिल सके।उन्होंने कहा कि अधिकतर मह...