नई दिल्ली, मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पुलिस विभाग ने मंगलवार को अनुशासनहीनता और गंभीर आरोपों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोपी पर महिला पुलिसकर्मी को लगातार फोन कर मानसिक उत्पीड़न करने, धमकी देने और विभागीय छवि खराब करने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि जितेंद्र यादव महिला पुलिसकर्मी को बार-बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर परेशान करता था। वह उसे धमकियां देता था और निपटा देने तक की बात करता था, जिससे महिला कर्मी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। मामला सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए जांच बैठाई गई।पुलिसकर्मियों से अवैध धन की मांग करता था जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मुख्य आरक्षी अवकाश से जुड़ी पत्रावलियों के निस्तारण...