नोएडा, मार्च 24 -- 20 मार्च को ड्यूटी खत्म घर लौट रही थीं सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास हादसा हुआनोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल महिला के पति ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है।थाने में दी शिकायत में बरौला के महावीर कॉलोनी निवासी प्रभाष सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी कोमल उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाही हैं। वर्तमान में वह गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में कार्यरत हैं। बीते 20 मार्च को ड्यूटी समाप्त कर वह घर आ रही थीं। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन से पहले इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उनकी स्...