नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- जंतर-मंतर इलाके में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट और धक्का-मुक्की के मामले में दिल्ली पुलिस तकनीकी जांच करेगी। मामले में एफआईआर भी दर्ज होगी। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारियों पर कथित रूप से हमला किया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और मोबाइल कैमरों से रिकॉर्ड किए गए कई ऐसे वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस इन सभी वीडियो क्लिपों का गहन तकनीकी विश्लेषण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है ताकि पुलिसकर्मियों पर हाथ ...