महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे खरोंचा: प्रियंका गांधी वाड्रा
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पुलिस के व्यवहार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जगह-जगह खरोंचा और जमीन पर गिरा दिया। कांग्रेस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान जमीन पर लेटीं प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने जबरन उठाने की कोशिश की। इसपर उन्होंने कहा कि मैं यहां से नहीं हटूंगी। उन्होंने कहा कि जो सांसद केवल चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा। सांसदों के साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें जबरन उठाकर ले गए। प्रियंका ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही तरीका है। जंतर- मंतर जा रही बस को पुलिस द्वारा रोकने के बाद मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.