रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और जागरुकता को ध्यान में रखते हुए इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) की ओर से जैप-1 परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्र तथा अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे ने संयुक्त रूप से शौर्य सभागार में किया। इस शिविर का उद्देश्य महिला पुलिस जवानों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना रहा। शिविर में स्त्री रोग और कैंसर स्क्रीनिंग के तहत सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर की जांच तथा पीएपी स्मियर टेस्ट की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों में ऑटिज्म, मिर्गी, डाउन सिंड्रोम और स्पीच डिले जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञों द्वारा परामर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.