सीवान, मार्च 9 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्रशिक्षण व शिक्षण केन्द्र, चांप में जीविका के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीएम जीविका करुणा शंकर ने किया। कार्यक्रम में महिला पुरुष समानता की दिशा में कार्य करने वाली जीविका दीदियों को सम्मानित भी किया गया। डीपीएम जीविका ने कहा कि महिला दिवस महिला सशक्तिकरण के रूप मे मनाया जाने वाला दिन है। जीविका के माध्यम से भी महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है, ऐसे मे आज के दिन की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सगीर रहमानी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस हज़ार रुपये पाकर अपना खुद का रोजगार कर रही हैं और पुरुषों पर अपनी निर्भरता समाप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.