महिला पुत्र समेत लापता, गुमशुदगी दर्ज
इटावा औरैया, मई 8 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरेधी निवासी दीपचंद्र ने पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी रश्मिदेवी 6 मई को दोपहर करीब 12 बजे पुत्र सत्यम को साथ लेकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.