बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। शहर के महिला पीजी कॉलेज में गुरुवार को छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें साइबर फ्राड के तरीकों के साथ उनसे बचाव की तकनीक बताई गई। गोपनीय जानकारी को किसी से साझा नहीं करने के साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के लिए और लोगों को जागरूक करने के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान साइबर क्राइम थाना के स्टॉफ उपनिरीक्षक मनोज दुबे, कांस्टेबल जितेंद्र यादव एवं कांस्टेबल अमित झा ने विभिन्न जानकारियां साझा की। जागरूकता शिविर में महिला पीजी कॉलेज बस्ती में चल रहे एनएसएस के शिविर के प्रतिभागी भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.