महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं का हुआ मासिक स्वास्थ्य परीक्षण
बहराइच, मई 19 -- बहराइच ,संवाददाता। महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए आयोजित 'मंथली हेल्थ चेकअप' कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. अभिलाषा वर्मा ने छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से उनकी शारीरिक समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर खुलकर चर्चा की गई। डॉ. अभिलाषा वर्मा ने छात्राओं को संतुलित पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनीमिया से बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और मौसमी फलों का नियमित सेवन जरूरी है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं की झिझक दूर करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी खुलकर सवाल पूछे और स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.