नोएडा, नवम्बर 27 -- दादरी, संवाददाता। सेक्टर ओमीक्रोन में रहने वाली महिला पशु प्रेमी से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट करने का आरोप प्राधिकरण के दस्ते में शामिल कर्मचारी पर लगा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन में रहने वाली महिला कावेरी राणा सोशल एक्टिविस्ट हैं। सेक्टर में लोगों ने आवारा जानवरों की रोकथाम के लिए गेट लगा दिया था, जिसका महिला विरोध कर रही थी। महिला की शिकायत पर गुरुवार को प्राधिकरण की टीम जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान प्राधिकरण के दस्ते में शामिल एक कर्मचारी घटना की वीडियो बनाने लगा। शिकायतकर्ता महिला कावेरी राणा वीडियो का विरोध करने लगीं और महिला ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने भी महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला के नाक से रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.