कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- महिला पर शनिवार की शाम जानलेवा हमला किया गया था। पीड़िता ने अपने माता-पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम कराया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के नट बाबा का डेरा की रहने वाली तीजा देवी पत्नी अखिलेश ने बताया कि उसकी ससुराल फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में है। पीड़िता की मानें तो हफ्तेभर से वह मायके में थी। माता रमदेई और पिता रामदेव ससुराल जाने का दबाव बना रहे थे। शनिवार की शाम पीड़िता घर पर खाना बना रही थी। आरोप है कि इस दौरान माता-पिता ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। इसके बाद गड़ासे से गर्दन व दोनों हाथों पर हमला कर दिया। महिला खून से लथपथ होकर अचेत हो गई तो आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.