गोरखपुर, मार्च 14 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर उर्फ हगना में मकान के प्लास्टर को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुहम्मदपुर उर्फ हगना निवासी रीता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जेठानी विद्या देवी शाम लगभग 7 बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान गांव के ही श्रीराम, परशुराम, दयाराम व प्रभावती ने मकान के प्लास्टर को लेकर पुराने विवाद के चलते उन्हें रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर विद्या देवी के पति रामरेखा बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और हमला करने की कोशिश की। इस दौरान रामरेखा के पुत्र गौरव यादव को भी जान से मारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.