मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां स्थित एक बंद कारखाने के पास लहूलुहान हाल में मिली महिला के मामले में बुधवार को पुलिस ने अज्ञात हमलावर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- लहूलुहान मिली महिला की बिहार निवासी के रूप में हुई पहचानघटना का विवरण सोमवार की सुबह कटरा के नटवां स्थित बंद कारखाने के पास एक महिला लहूलुहान हाल में मिली थी। उसके गले और शरीर पर चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने महिला की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वाराणसी में उसका उपचार चल रहा है।महिला की पहचान पुलिस ने महिला की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी के रुप में की है। वह 14 जून को दिल्ली ससुराल से अपने मायके बिहार जाने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस में सवार होकर निकली थी, लेकिन रात में ...