महिला पर हमला करने के आरोपी को भेजा गया जेल
बरेली, अगस्त 14 -- मीरगंज। जान से मारने की नियत से घर में घुसकर महिला पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया। उप निरीक्षक राजवीर सिंह ने सिंधौली जाने वाले रोड पर छापा मारकर वांछित राजेश पुत्र मंगलीराम निवासी नगरिया कल्यानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। नगरिया कल्यानपुर के पप्पू मौर्य ने पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर जान से मारने की नियत से उनकी मां प्रेमवती से मारपीट कर घायल करने के मामले में महेश उर्फ मंगली सहित चार लोगों के खिलाफ गत 10 अगस्त को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.