गिरडीह, जुलाई 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 07/25 के बेलाकोला गांव में महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को इसी गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सेवा यादव को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह जेल भेज दिया है। भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सेवा यादव को झगरुडीह से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.