राजन शर्मा, मार्च 5 -- दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बुधवार देर रात हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला पर पानी भरा गुब्बारा गिरने के बाद शुरू हुए झगड़े में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, हत्या की इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, और मृतक के दोस्तों ने आरोपियों के घर के बाहर और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। खबर लिखे जाने तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय तरूण के रूप में हुई है, जो कि अपने परिवार के साथ उत्तम नगर इलाके की जेजे कॉलोनी के ए ब्लॉक में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.