बरेली, मई 25 -- फतेहगंज पूर्वी। गांव खाता के पास बहगुल नदी में सोमवार सुबह मगरमच्छ दिखाई दिया। गांव की सुशीला देवी बकरियों को चराने नदी के पास गईं। वह बकरियों को एक रस्सी से बांधकर वही छांव में बैठ गईं। इस बीच नदी से मगरमच्छ बाहर आया और एक बकरी पर हमला कर दिया और उसे पकड़कर पानी में ले जाने लगा। सुशीला देवी ने बकरी को बचाने का प्रयास किया तो मगरमच्छ ने उनपर भी हमला कर दिया सुशीला ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि वह मछली पकड़ने गया था तो उसके मछली पकड़ने वाले कांटे में मगरमच्छ फंस गया। यह भी पढ़ें- बिलेख गांव में गुलदार का आतंक तब वह वहां से अपनी जान बचाकर भाग आया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तड़के और शाम के समय मगरमच्छ नदी से निकलता है। जिसकी वजह से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अब नदी की तरफ जाने से डरते हैं।...