मोतिहारी, मार्च 27 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर में एक महिला पर फायरिंग की एफआईआर दर्ज की गयी है। रघुनाथपुर वार्ड संख्या 29 निवासी अर्जुन कुमार की पत्नी आसमती देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह 17 मार्च को दोपहर के समय अपने घर में खाना खा रही थीं। इसी दौरान उन्हें घर के पीछे कुछ लोगों की आहट महसूस हुई। जब वह पीछे जाकर देखीं तो वहां पहले से घात लगाए बैठे जयलाल साहनी सहित तीन लोग रेकी कर रहे थे। देखते ही आरोपी जयलाल साहनी ने कमर से देशी पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही वह घबरा कर जमीन पर गिर गईं, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसमती देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि यह हमला जमीन विवाद को लेकर किया गया है। घटनास्थल से एक खोखा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.