मुजफ्फर नगर, मई 5 -- तितावी। थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुरा में खेत पर चारा लेने गई महिला पर अज्ञात युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। मुरादपुरा निवासी मुकेश पत्नी प्रमोद सोमवार सुबह खेत पर चारा लेने गई थी। तभी पीछे से आये एक युवक ने महिला की द्रान्ति छीन हमला कर दिया। हमले में मुकेश घायल हो गई। शौर सुनकर पड़ोसी किसान मौके की और दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...