बाराबंकी, अप्रैल 24 -- मसौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करना एक महिला को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पर विपक्षी ने महिला पर बांके से हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर चौकी अंतर्गत ठकुरिहा गांव निवासी पूनम चौहान पत्नी अजय चौहान ने बताया कि बीते 22 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे गांव के ही सुधांशु अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। विवाद के दौरान वह उनके घर की दीवार तोड़ने लगा और गाली गलौज करने लगा। पूनम चौहान ने बताया कि जब समझाने का प्रयास तो वह गाली गलौज करने लगा। जिसकी सूचना त्रिलोकपुर चौकी पर दे दी। इससे नाराज होकर रात करीब 9 बजे सुधांशु लाठी और बांका लेकर उनके घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने आए उनके पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.