महिला पर धारदार हथियार से वारकर घायल करने के मामले में दस के खिलाफ मुकदमा
रुडकी, अप्रैल 13 -- लक्सर, संवाददाता । कलसिया गांव में खेत से पति के साथ लौट रही महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को नामज़द कर दस लोगों के खिलाफ सोमवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर दिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ हीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली ने बताया कि थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी बालचंद पुत्र सलेखचंद ने पुलिस तहरीर देकर बताया था कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चली जा रही है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को वह अपने खेत की जुताई कर शाम के समय लगभग आठ बजे अपनी पत्नी जनेश्वरी के साथ वापस लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.