बागपत, अप्रैल 5 -- दाहा गांव में मामूली कहासूनी को लेकर घर के बाहर खड़ी महिला पर एक महिला समेत चार लोगों ने लोहे की नाल व डंडे से हमला बोल दिया। बचाव में आए महिला के बहनोई पर भी हमला किया गया, जिसमें वे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी टीकरी भेजा। जहां से चिकित्सक ने गम्भीर हालात देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने चार लोगों खिलाफ तहरीर दी। दाहा गांव निवासी महिला रूमा पत्नी अंकुर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी पड़ोस के तीन युवकों व एक महिला ने लोहे की नाल व डंडे से हमला किया। उसे बचाने के लिए बहनोई संदीप निवासी बावली थाना बड़ौत वहां पहुंचा, तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर लोग आए, तो हमलावर जान से मारने धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घा...