प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव निवासी रम्मू देवी पत्नी प्यारे लाल ने पुलिस को तहरीर दी। उसके बेटे विजय कुमार की मौत पंजाब में संदिग्ध दशा में हो गई थी। उसे शक है कि उसकी बहू नेहा गौतम ने बेटे की हत्या कराई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, मृतक की वरासत का मुकदमा भी तहसील में चल रहा है। उसी मामले की रंजिश को लेकर आठ मार्च को नेहा और उसके परिजन उसके घर पहुंचे। उन्होंने गालियां देते हुए मारपीट की। 24 मार्च की सुबह दस बजे वह अपने दामाद के घर यादवपट्टी जा रही थी। जैसे ही वह हिल्ला चौराहे पर पहुंची उसकी बहू नेहा ने परिजनों संग रोककर गालियां देते हुए मारा पीटा और जानलेवा धमकी दी। पीड़िता रम्मू देवी की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बहू नेहा, उसके पिता गुलाबचन्द, मां राजकली, भाई नीरज के खिलाफ रिपोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.