शाहजहांपुर, जून 12 -- पुवायां। रास्ते में जा रही महिला के खिलाफ टिप्पणी करना दो शोहदों को महंगा पड़ गया बाद में दोनों ने पैर छूकर माफी मांगी तो महिला ने माफ कर दिया। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे नगर के डाक बंगला रोड पर एक महिला पैदल जा रही थी रास्ते में खड़े दो युवकों ने महिला की तरफ देखते हुए अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया जिस पर महिला बिफर गई और महिला ने पुलिस को सूचना दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। काफी देर तक मौके पर ही पंचायत चलती रही जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली आ गए कोतवाली में युवकों ने महिला के पैर छूकर माफी मांगी तो महिला ने माफ कर दिया साथ ही कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से भी इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, पैर छूकर मांगी माफी इस मामले में कोतवाल आरके रावत ने बताया कि महिला स...