प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के साजा गांव निवासी राम सिंह सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 31 दिसम्बर की शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी संगीता अपने घर में थी। तभी पड़ोस के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे लेकर उसके घर पहुंचे। उसकी पत्नी को गालियां देते हुए मारे पीटे और जानलेवा हमला किया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संतोषा देवी, गुड़िया देवी, राजकली, शालू सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.