महिला पर जानलेवा हमले में चार नामजद
वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट घसियारी टोला निवासी मंजू देवी ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि अपने पति दीपक साहनी के साथ घर में खाना खा रही थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ज्योति साहनी, धीरज साहनी, रवि साहनी, कल्लू साहनी तथा बेबी साहनी लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में दीपक साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.