चंदौली, मई 29 -- पड़ाव। पड़ाव के मढ़िया में गुरुवार को सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर जानलेवा हमले करने वाले चार आरोपियों में शामिल अमित यादव का शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि इसी साल जनवरी में उसके सूजाबाद स्थित अपने आवास पर वाराणसी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और हाल ही में मंत्री बने हंसराज विश्वकर्मा उसे भगवा गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में आरोपी अमित यादव सदस्यता लेने से पहले शाल पहनाकर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत करने नजर आ रहा है। इस दौरान इसके साथ आरोपी के पिता प्यारेलाल यादव उर्फ प्यारे मामा भी भूरी जैकेट पहने और काला चश्मा लगाए हंसराज विश्वकर्मा के बगल में खड़े हैं। यह भी पढ़ें- सपा नेत्री पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार हालां...