आजमगढ़, मई 17 -- सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ा है। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने घर में घुस कर हमला कर दिया था। माहिला को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी बजरंगी निवासी मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर को पांडेयपार मोड़ से पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...