महिला पर जानलेवा हमला, नामजद मुकदमा दर्ज
मेरठ, अप्रैल 24 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिलौना में एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जानलेवा हमले का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता गुलफशा पत्नी दानिश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को दोपहर करीब लगभग 2:00 बजे गांव के ही तनु पुत्री महिपाल, अंकित पुत्र महिपाल, इन्दू पुत्री महिपाल, राहुल व महिपाल ने एकजुट होकर उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। थाना फलावदा के कार्यवाहक थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर रॉड से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.