भागलपुर, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के पोखरिया गांव में गुरूवार देर रात एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। जिसे इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की पहचान तबस्सुन (32) के रूप में की गई है। आरोप उसके पति पर लगा है। परिजनों का कहना है कि देर रात महिला का पति शराब के नशे में घर आया। वह दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगा रहा था। दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी हुई कि महिला के पति ने उसके साथ गाली- गलौज शुरू कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो चाकू से कई जगह हमले कर दिए और फरार हो गया। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.