अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डींग (राजस्थान) के एक बंजारा परिवार की महिला को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने के चौंकाने वाले मामले की जांच फिर शुरू हो गई। निजी अस्पताल में हुए ऑपरेशन के दौरान महिला को उसी के जीजा द्वारा दिया गया खून चढ़ाया गया। बाद में जीजा के एचआईवी पॉजिटिव निकलने से परिवार में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। एडी हेल्थ ने कर्मचारियों व निजी अस्पताल से पूछताछ कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर दी, जबकि सीएमओ ने उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ में अपने मायके आई महिला को ऑपरेशन के लिए जेल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 जून को एटा चुंगी निवासी महिला का जीजा मलखान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.