महिला पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
पीलीभीत, जून 15 -- पूरनपुर। सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला ने छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना हजारा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को व्हाटसअप ग्रुप पर एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म होने की अफवाह फैलाते हुए टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी से महिला और उसके परिजनों में नाराजगी है। टिप्पणी के बाद महिला के परिजन और उस व्यक्ति में आरोप प्रत्यारोप लगाकर खींचतान होने लगी। महिला ने टिप्पणी से छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- महिला पर की आपत्तिजनक टिप्पणी वह इस अफवाह से मानसिक रुप से परेशान है। उसने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण संबधित महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.