बस्ती, जून 3 -- बस्ती/सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। घर जा रही महिला को देखकर आपत्तिनजक कमेंट करने वाले दो मनचलों को सोनहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर कमेंट करने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला ने खुद इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पहले पूरे मामले की जांच की और फिर दोनों आरोपितों को दबोच लिया। थाने लाए जाने के बाद दोनों ने कान पकड़कर अपने कृत्य के लिए माफी भी मांगी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी होते ही जांच शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- महिला पर कमेंट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मांगी माफी जांच में पता चला कि बीते 31 मई को दिन में करीब तीन बजे इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला भानपुर से अ...