अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला पर शोहदों ने अश्लील कमेंट कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। बीच-बचाव में आए पति को पीट दिया। वह पति को खाना देने गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोरावर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि पति टाइल्स लगाने का काम करते हैं। वह देहलीगेट क्षेत्र के एक मकान में टाइल्स लगा रहे थे। वह पति को खाना देने गई थी। तभी वहां खड़े एक युवक ने अश्लील कमेंट कर दिया। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट कर दी। मारपीट में उसके कपड़े फट गए। बीच बचाव में आए पति को भी हमलावरों ने पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी...