महिला पर अभद्र टिप्पणी पर बर्खास्त हो मंत्री
बांदा, मई 10 -- बांदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बाईपास स्थित विश्वकर्मा भवन में मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ.पीके विश्वकर्मा ने सभी से एकजुटता की अपील की। कहा कि समाज के लोग सबल बने, निर्बल नहीं। फूलचंद्र विश्वकर्मा ने समाज के बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज की महिला पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री के बर्खास्तगी की मांग की। केपी विश्वकर्मा, ललित विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा व रामऔतार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आवास पर किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- सोनौली में प्रदर्शन कर सपा मुखिया का फूंका पुतला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.