रांची, जून 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की मेधासूची के आधार पर द्वितीय चरण के अल्पसूचीबद्ध अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय में 11 जून को सर्टिफिकेट की जांच होगी। इसके लिए 121 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। आयोग ने इनके रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए हैं। निर्धारित तिथि को किसी कारण से नहीं पहुंच पाने वाले अभ्यर्थी 14 जून को अपने प्रमाणपत्रों की जांच करा सकेंगे। यह अंतिम मौका होगा और इसके बाद संबंधित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच नहीं होगी। अभ्यर्थी परीक्षा में दिये गये प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेज जो आवेदन के समय दिये थे, उन्हें लेकर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.