हाजीपुर, फरवरी 28 -- महुआ,एक संवाददाता। समाज कल्याण विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका की सीधी भर्ती को लेकर लिए गए आवेदन के बावजूद पद पर बहाली नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में असंतोष व्याप्त है। इसको लेकर उन्होंने विभिन्न पदाधिकारियों,विभाग से लेकर मंत्रियों को आवेदन देकर पदों पर बहाली करने की मांग की है। शुक्रवार को यहां अपनी व्यथा सुनाते हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा वर्ष 2019 में आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका के पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिस पर यहां अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन के 7 वर्ष गुजर गए लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके लिए उन्होंने कई बार वरीय पदाधिकारी से लेकर विभाग तक को आवेदन दिया,लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। यहां पर विभिन्न अभ्यर्थियों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.