साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को विकास भवन के पास स्थित सिदो कान्हू सभागार में नवचयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी दीपक कुमार दुबे ने की। मौके पर डीसी ने नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को उनके प्रशासनिक उत्तरदायित्वों, विभागीय प्राथमिकताओं व तकनीकी कौशल से अवगत कराया । क्षेत्रीय भ्रमण व पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र का औचक भ्रमण एवं भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वितरण एवं पोषण ट्रैकर तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से डीसी ने नवचयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच मोबाइल हैंडसेट का वितरण किया । यह भी पढ़ें- डीसी व एसपी ने किया अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कार्यक्र...