हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए आई एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी टैक्सी चालक को पुलिस ने भवाली के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से महिला पर्यटक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने शनिवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात दिल्ली निवासी युवती नैनीताल घूमने के लिए देहरादून से हल्द्वानी पहुंची। यहां से ऑटो में सवार होकर वह काठगोदाम तक गई। देर रात युवती ने एक टैक्सी को बुक किया। युवती का आरोप था कि रात के लगभग डेढ़ बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। विरोध करने पर ...