हल्द्वानी, मई 3 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। सीपीयू ने एक महिला पर्यटक का खोया हुआ मोबाइल फोन व नकदी वापस दिला दी। महिला पर्यटक ने सीपीयू का आभार जताया। रविवार को ड्यूटी में तैनात सीपीयू के उपनिरीक्षक दीवान सिंह मेहरा व कांस्टेबल रोहित सिंह को एक सैमसंग मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के कवर में Rs.1500 रुपये नकद एवं आधार कार्ड भी था। पुलिस कर्मियों ने आधार कार्ड के माध्यम से संबंधित महिला से संपर्क स्थापित किया। जिसके बाद महिला को बुलाकर सकुशल फोन और नकदी वापस लौटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...