बागेश्वर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन सभागार में राइट, जस्टिस, एक्शन फार वीमेन एंड गर्ल्स थीम पर कार्यक्रम आयोजित किा गया। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि महिला समाज तथा परिवार की धुरी है, लेकिन दूसरों का जीवन संवारने के साथ-साथ उन्हें अपने अस्तित्व और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें दुगबाजार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राहिला तबस्सुम, गीता कोरंगा, मन्यूडा की खष्टी राना को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मंडलसेरा की रेखा पंचवाल, कांडा की शोभा पांडे ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.