औरैया, अप्रैल 17 -- औरैया, संवाददाता। शहर के सुभाष चौराहे पर शुक्रवार सुबह रोडवेज बस की महिला परिचालक के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सवारियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। ब्रम्हनगर निवासी प्रियंका शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इटावा डिपो की बस संख्या यूपी 75 एटी 2224 में परिचालक हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह सुभाष चौराहे पर बस में सवारियां बैठा रही थीं। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए सवारियां बैठाने से रोकने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने परिचालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। घटना को देख सवारियों में भगदड़ मच गई और लोग बस से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरा...