बांदा, मई 21 -- नरैनी। गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा बांदा डिपो रोडवेज बस की महिला कंडक्टर से अभद्रता कर जमकर हंगामा किया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट कर दी । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । दो मिनट 30 सेकेंड के वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक महिला कंडक्टर से बहस करता दिखाई दे रहा है। कंडक्टर की सीट पर बैठे यात्री को कह रहा है कि ये कौन है? जिस पर महिला कंडक्टर कहती है कि स्टाफ है। युवक कहता है कि कार्ड दिखाइए? जिस पर कंडक्टर कहती है कि किस हक से आप उसका कार्ड मांग रहे हैं। आपका हक नहीं है कि किसी का कार्ड चेक करें। युवक कहता है कि लेडीज बैठी है आपकी सीट पर ये सीट कहती है। कंडक्टर कहती है कि दारू पीकर ज...