अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। परिवहन निगम की ओर से महिला परिचालकों की सीधे संविदा पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों को 30 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आवेदन जमा करने हैं। इसके लिए मसूदाबाद बस स्टैंड व बुद्ध विहार बस स्टैंड पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आवेदक के पास उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड का प्रमाणपत्र होना चाहिए, साथ ही इंटर मीडिएट के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...