महोबा, अप्रैल 6 -- महोबा, संवाददाता। तेज गति से जा रहे ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस के असंतुलित होकर पलट जाने और चालक की मौत के मामले में पुलिस ने महिला परिचालक की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के भटीपुरा की ज्योति रैकवार पत्नी टिंकु ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोडवेज बस में संविदा परिचालक के पद पर तैनात है। चार अप्रैल को वह मुस्करा से महोबा लौट रही थी। रास्ते में करहरा कलां के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक आजाद मुहम्मद की मौत हो गई। और बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए थे। तहरीर में कहा कि ट्रक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था जो हादसे का कारण बन गया। पुलिस ने महिला परिचालक की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले ...