प्रयागराज, मार्च 20 -- महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने प्रयागराज में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 25 मार्च को राजापुर स्थित कार्यशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि 25 मार्च की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें महिला अभ्यर्थियों को सीधे आवेदन करने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट (12वीं) पास व सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसए और स्काउट गाइड की महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को निय...