मुंगेर, मार्च 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेर महिला पतंजलि समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हवेली खड़गपुर अनुमंडल महिला पतंजलि समिति का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल तहसील प्रभारी शैल अग्रवाल ने किया जबकि मुख्य अतिथि मुंगेर महिला पतंजलि जिला प्रभारी स्मिता देवी थी। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में महिलाओं का विशेष योगदान है। महिलाएं निस्वार्थ भाव से परिवार की सेवा करती है। जिसके अंदर करुणा, ममता, समर्पण का भाव होता है। स्वयं स्वस्थ रहकर परिवार के सदस्यों की स्वस्थ जीवन की कामना करती है। शैल अग्रवाल ने कहा कि आज सरकार भी महिलाओं को विशेष जिम्मेदारी दे रही है। महिलाएं अपने अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.