महिला ने 48 घंटे में खुद सबूत जुटाए, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
हल्द्वानी, जुलाई 1 -- हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की संवेदनहीनता का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भोटिया पड़ाव की रहने वाली एक महिला को अपने पति और देवर के साथ हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए खुद ही घटना के सबूत जुटाने पड़े। पीड़ित महिला ने खुद 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जुटाए, इसके बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। घटना बीते 27 जून की रात की है। भोटिया पड़ाव निवासी श्रुति सिंह के देवर विनीत सोलंकी नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने गए थे। आरोप है कि वहां खड़ी एक टैक्सी को थोड़ा साइड करने को कहा तो उसके चालक ने हाथापाई कर दी। इसके बाद विनीत को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। अगले दिन जब श्रुति के पति सुनील सोलंकी टैक्सी चालक को पकड़ने गए तो उनके ऊपर चालक ने गाड़ी चढ़ाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.